धर्म-कर्म/मेले-पर्व

उदय भारत सिविल सोसाइटी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश

प्रेमनगर आश्रम नहर पुलिया पटरी पर सोसाइटी ने किया पौधारोपण

हरिद्वार- उदय भारत सिविल सोसाइटी ने हरेला पर्व के अवसर पर प्रेम नगर आश्रम नहर पुलिया पटरी पर पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। श्रावण मास में हरेला पर्व का विशेष महत्व है।
सोसाइटी की फाउंडर मेंबर हेमा भंडारी ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली, शांति, समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जाता है। हरेला पर्व पहाड़ के रिश्तो की डोर से जनमानस से जुड़ा हुआ है। यह एक ऐसा अभियान है, जो तमाम प्रदेशवासियों को संस्कृति और पर्यावरण दोनों को संरक्षित करने का काम करता है। अनिल सती ने कहा कि हरेला पर्व का श्रावण मास में विशेष महत्व है। उत्तराखंड के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश में भी हरियाली के रूप में मनाया जाता है। हरेला पर्व पर्यावरण के साथ-साथ कृषि विज्ञान को भी समर्पित है। प्रकृति हमें प्राणवायु से लेकर हमारे जीवन चरित्र को संतुलन करने में हमारी मदद करती है। उसी प्रकृति का आभार व्यक्त करने के लिए हरेला पर्व मनाया जाता है। प्रकृति को मानव से जोड़ने का सबसे लोकप्रिय पर्व हरेला है। धीरज फिटर ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम संबंधों को उजागर करता है। उत्तराखंड में जल, जंगल और जमीन का विशेष महत्व है। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। हरेला पर्व के माध्यम से पूरे विश्व को हरियाली का संदेश देने का उत्तम पर्व हरेला है। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, अवंतिका रावत, अर्जुन सिंह, चेतन भंडारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top