उत्तराखण्ड

उत्तराखंड चुनाव 2026: उक्रांद ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी मैदान में

IMG 3da1830e da92 4f0f bbbc 275493c482b0

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जानिए द्वाराहाट और अन्य सीटों से किसे मिला टिकट।

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शनिवार को अपने 16 पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने इन सभी नामों की आधिकारिक घोषणा की। इस सूची के आते ही राज्य में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
सूची के अनुसार, द्वाराहाट सीट से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कुमाऊं क्षेत्र की महत्वपूर्ण सीटों में पिथौरागढ़ से पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, सल्ट से प्रताप सिंह और कपकोट से वरुण चंदोला को टिकट मिला है। इसके अलावा काशीपुर से प्रदीप चंद्र, नानकमत्ता (सुरक्षित) से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को प्रत्याशी बनाया गया है।
गढ़वाल क्षेत्र में कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को उम्मीदवार घोषित किया गया है। राजपुर (सुरक्षित) से देव चंद्र उत्तराखंडी, टिहरी से बीडी पंत और देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमाडेंट राजेंद्र सिंह नेगी चुनाव लड़ेंगे। वहीं खानपुर सीट से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा के नाम पर मुहर लगी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों के संतुलन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। क्षेत्रीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही उक्रांद की इस सूची ने अन्य दलों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में पार्टी अन्य बची हुई सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top