उत्तराखण्ड

अनियंत्रित हो कार पलटी, सकुशल चालक

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों को लेकर जा रहे स्कूटी चालक को बचाते हुए कार चालक ने कार दीवार में मार दी जिसके बाद वो पलट गई। हादसे में कोई भी अनहोनी नहीं हुई है।
नैनीताल में तल्लीताल की बिड़ला रोड में सवेरे 9 बजे एक कार बिड़ला की तरफ से नीचेको आ रही थी। इसी बीच वेलकम होटल के पास एक स्कूटी ऊपर को चढ़ रही थी। स्कूटी कार के रास्ते में आ गई जिसे बचाने के लिए कार चालक मंगावली निवासी ऋषभ ने कार को तेजी से दीवार की ओर मोड़ दिया। अनियंत्री होकर ऋषभ की नई कार सड़क पर पलट गई। इस बीच स्कूटी चालक अपने रास्ते निकल गया। ऋषभ की नई कार का अभी रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया है, जिसकी पलटने के बाद हालत खराब हो गई है। कार के सड़क में प्लाटने के बाद दोनों तरफ से जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह कार को सड़क के किनारे सीधा खड़ा किया। ऋषभ के दोस्त धर्मेंद्र ने बताया कि ऋषभ गाड़ी लेकर आ रहा था, अचानक आई स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार पलट गई और बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस व्यस्त मार्ग में हुए इस घटनाक्रम में कोई अनहोनी नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top