नई दिल्ली

नैनीताल जिले के बेतालघाट में सड़क नहीं होने से आफत में फंसी ग्राम प्रधान की जान, कुर्सी की डोली बनाकर प्रधान को पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरतप्पा के तोक फलनाचक तक एक किमी सड़क के नहीं बन पाने से ग्रामीणों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों को मरीज को अस्पताल ले जाने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही कुछ मंगलवार को हुआ। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रामदत्त पांडे बीमार पड़ गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीण उन्हें कुर्सी पर बैठाकर एक किमी दूर रातीघाट तक लाए, जिसके बाद उन्हें वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया। हल्द्वानी में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि सड़क नहीं बनने से गांव के 80 से अधिक परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जसियाघुना के पूर्व सैनिक भवानी दास, कैप्टन हरिदत्त पांडे और मनोहर दत्त पांडे ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ महानगर संयोजक महेश पांडे ने बताया कि आजादी के बाद से ग्रामीण रातीघाट से एक किमी दूर फलनाचक तक सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। सड़क नहीं होने से गांव से पलायन हो रहा है। साथ ही सब्जी उत्पादन से जुड़े किसान अपनी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान में पांच करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन किमी हल्का मोटर मार्ग के लिए ग्रामसभा जसियाघुना से फलनाचक तोक तक स्वीकृति हुए थे, लेकिन विभाग की ओर से कार्यवाही नहीं होने से सड़क नहीं बन पाई। वर्ष 2023-24 में सांसद अजय भट्ट ने सांसद निधि से चार लाख की धनराशि दी थी, जिससे 150 मीटर सड़क बनी थी।
साथ ही पूर्व विधायक संजीव आर्य की ओर से 1.50 लाख की धनराशि दी गई थी। पांडे ने कहा कि उन्होंने विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर पैतृक गांव में हरतप्पा के तोक फलनाचक के लिए रातीघाट से एक किमी सीसी रोड बनाने की मांग दोहराई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top