उत्तराखण्ड

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने नेशनल हाईवे 87 का स्थलीय निरीक्षण किया

लालकुआं(नैनीताल)- केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट ने शनिवार को रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग के लालकुआं क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का निर्माण पूर्व में सदभावना इंजीनियरिंग लिमिटेड कम्पनी को दिया गया था। कम्पनी द्वारा सससम कार्य पूर्ण नही करने पर अब गाबर कंस्ट्रक्शन कम्पनी को कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा रूद्रपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे 87 मार्ग का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दिसम्बर 2023 तक पूर्ण हो जायेगा।

कार्यदायी संस्था को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये

उन्होंने एनएच के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कार्य समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा सडक बनाने के जो पैरामीटर बनाये गये है उसके अनुरूप ही सडक का निर्माण हो कोताही होने पर एनएच के अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सडक निर्माण पूर्ण होने पर दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वह आमजनता को आवागमन में सुगमता वही देश व विदेश से उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटनों को भी हाईवे मार्ग बनने से आवागमन मंे समय की बचत के साथ ही परेशानियों से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, नारायण सिंह बिष्ट,दीपक जोशी, मुकेश बेलवाल, हेमन्त नरूला,धनसिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, संजय शर्मा, राजकुमार, ईओ राहुल सिंह, कार्यदाीय संस्था के इंजीनियर जोगेन्दर सिंह, तुषार गुप्ता के साथ ही एनएच के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top