उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को हो सकता है घोषित

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम हुआ, 27 मार्च से इसका काम शुरू हुआ था
रामनगर।
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक 27 मार्च से इसका काम शुरू हुआ था। 15 दिन में शत-प्रतिशत मूल्यांकन के बाद अब विभाग का पूरा फोकस 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने पर है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए राज्यभर में 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र बनाए गए। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल के 1993 और इंटरमीडिएट के 1581 परीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षक हाईस्कूल की 690564 और इंटरमीडिएट की 447696 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर चुके हैं। शिक्षा निदेशक ने बताया कि मूल्यांकन से पहले हर मूल्यांकन केंद्र से दो मास्टर ट्रेनर को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top