उत्तराखण्ड

25 मई को घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा है परीक्षा
रामनगर
। उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। सोमवार को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे।
एक फरवरी से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य हुआ था। प्रदेश में कापी जांचने के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में 45 सौ शिक्षक लगे हुए थे। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रात: 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत घोषित करेंगे या फिर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी घोषित करेंगी। इस बारे में परिषद ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। 15 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। मूल्यांकन के दौरान परीक्षक द्वारा एक दिन में हाईस्कूल की 40 व इंटर की 30 कापी ही चेक की गई थीं। परीक्षक द्वारा जांची गई आधी कापियों की दोबारा चेकिंग की गई। ताकि परीक्षक के द्वारा की गई गलती को उसी समय ठीक किया जा सके। राज्य में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top