हरिद्वार

उत्तराखंड सरकार ने खेल कोटा पुनः लागू करने का लिया निर्णय: धामी

अखिल भारतीय बास्केटबाल इन्वीटेशन टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रेमनगर आश्रम में डिस्ट्रिक्ट बास्केट बाल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बास्केट बाल इन्वीटेशन टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने इस मौके पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान के अनुरोध पर हरिद्वार में जगह चिह्नित करके एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केट बाल कोर्ट बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुये बास्केट बाल खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनन्दन किया तथा डिस्ट्रिक्ट बास्केट बाल एसोसिएशन हरिद्वार को इस आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित हो रही है तथा आशा करते हैं कि भविष्य में इससे भी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल हमारे चहुंमुखी विकास के लिये बहुत जरूरी हैं तथा समूह में टीम भावना से कैसे काम करना है, इसकी प्रेरणा हमें खेलों से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से खेलों में योग्यता, प्रतिभा, क्षमता तथा पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखते हुये खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, जिससे भारत का झण्डा विश्व में बुलन्द हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल कोटा पुनः लागू करने का निर्णय लिया है तथा हमारे खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं एवं भारत हर क्षेत्र में विश्व गुरू बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पहले कहावत थी कि खेलोगे, कूदोगे होओगे खराब, लेकिन अब हजारों बच्चे खेल के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना रहे हैं।
श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, खिलाड़ियों के साथ बास्केट बाल भी खेला तथा अखिल भारतीय बास्केट बाल इन्वीटेशन टूर्नामेंट में जिन आठ टीमों-ओएनजीसी, रेड आर्मी, कोलकत्ता टीम, इण्डियन एयर फोर्स, ग्रीन आर्मी, दिल्ली, चण्डीगढ, पंजाब पुलिस ने भाग लिया था, उनमें से रेड आर्मी तथा इण्डियन एयर फोर्स, जिनका मुकाबल फाइनल में हुआ था, उनका रोमांचक मैच भी मुख्यमंत्री ने देखा, जिसमें रेड आर्मी ने विजय हासिल की तथा इण्डियन एयर फोर्स रनर अप रही, जिसमें विजेता टीम रेड आर्मी को एक लाख रूपये तथा रनर अप टीम इण्डियन एयर फोर्स को 51 हजार का प्रतीकात्मक चेक तथा ट्राफी मुख्यमंत्री ने पुरस्कार के रूप में प्रदान की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले कई बास्केट बाल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम को हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक तथा रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष रूड़की श्री शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विकास तिवारी, श्री संजय चतुर्वेदी, श्री विकास गर्ग, श्री संजय चौहान, श्री आलोक, श्री सुखबीर, श्री मन्दीप ग्रेवाल, श्री अमित शर्मा, श्री तेजा सिंह, श्री संजय खण्डूरी सहित उदीयमान खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top