उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अफसरों के हुए तबादले

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी भी बदले गए हैं।

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 17 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह अनुभाग-1 ने 25 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।


शासन ने अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत राज्य के कई प्रमुख जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी बदला गया है। प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
शासनादेश के अनुसार नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह अर्पण यदुवंशी को नैनीताल जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस कमान में भी शासन ने अहम बदलाव किया है। जिले के एसएसपी अजय गणपति को अब एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top