हल्द्वानी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह: शिक्षा का असली उद्देश्य चरित्र निर्माण

हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य चरित्र और समाज का विकास है। पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के दीक्षा समारोह में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शिक्षा के वास्तविक महत्व पर प्रकाश डाला। बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित इस समारोह में उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है। शिक्षा से व्यक्ति के चरित्र, व्यवहार और सही-गलत की समझ का विकास होना चाहिए।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग समाज और देश हित में करने का आह्वान किया। उन्होंने श्रीमद्भागवतगीता के श्लोक का उल्लेख करते हुए ज्ञान को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने मुक्त विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा पहल, आठ गांवों को गोद लेने और एक लाख से अधिक निश्शुल्क पुस्तकों के वितरण की सराहना की।
राज्यपाल ने सैनिकों, जेल में बंद कैदियों और वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने के विश्वविद्यालय के प्रयासों को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी 9.2 एफएम’, ‘फिन बोध’, ‘उत्तरा वाणी’ और ‘ज्ञान कोष’ जैसी पहलों की भी प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीक के जिम्मेदार व नैतिक उपयोग पर विशेष जोर दिया।
अपने संबोधन के अंत में राज्यपाल ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका को सबसे अहम बताया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास और नवाचार को अपनाने की बात कही। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और ईमानदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top