पिथौरागढ़

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का दो दिवसीय संवाद शिविर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी एवं उसके सहयोगीयों की ओर से आगामी 20 एवं 21 सितंबर को सरस्वती कॉन्टिनेंटल, धारानौला, अल्मोड़ा में एक दो दिवसीय संवाद शिविर आयोजित किया जा रहा है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारीने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी सक्रिय साथियों, पार्टी की नीतियों से सहमत सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा महिला-जनसंगठनों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है कि जिन दलों ने शासन-सत्ता में भागीदारी रही , उन्होंने उत्तराखंड की संवेदनशील संरचना और समाज के बुनियादी प्रश्नों की लगातार अनदेखी की है। परिणामस्वरूप पूरा हिमालय विनाश के कगार पर पहुँच गया है। खेती चौपट हो चुकी है, पूँजीपति माफियाओं का आतंक व्याप्त है, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, बेरोजगारी और महँगाई से जनता त्रस्त है। विकास के नाम पर हो रहा यह विनाश अब असहनीय हो चुका है। गाँव खाली हो रहे हैं, पंचायत चुनावों में सरकारों के संरक्षण में हो रही गुंडागर्दी और मनमानी की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अब स्थितियां असहय हो गई है।
केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस संवाद शिविर में जल–जंगल–ज़मीन, रोजगार, शिक्षा, संस्कृति और राज्य के मौजूदा संकटों पर निरंतर काम कर रहे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार बुद्धिजीवी भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर जनकवि बल्ली सिंह चीमा, उपपा के केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी,महासचिव,, नरेश नौड़ियाल,, सहित उत्तराखंड के आर्थिक-सामाजिक- राजनीतिक सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई कार्यकर्ता और साथी शामिल होंगे। शिविर का उद्घाटन शनिवार, 20 सितंबर को प्रातः 11 बजे होगा, जो 21 सितंबर तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को इस शिविर संवाद की तैयारियौ लेकर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण राम ने की। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एवं सहयोगी मिलकर काम करने,और आम जनता से से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में किरण आर्या, गोपाल राम, वसीम अहमद, मोहम्मद साक़िब, राजू गिरी, पूजा तथा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top