हल्द्वानी

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने नशे के खिलाफ शासन- प्रशासन का पुतला फूंका

युवा पीढ़ी के भविष्य बर्बाद कर रहा नशा, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा: देवेश

हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन ने आईटीआई चौराहे पर शासन-प्रशासन का पुतला फूंका।
इस मौके पर उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष देवेश सेन ने कहा कि उत्तराखंड में नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है पहाड़ों के अंतिम गांव तक स्मैक जैसा खतरनाक नशा पहुंच चुका है। लगभग हर घर का क्रांतिकारी युवा नशे की चपेट में है। यह नशा शासन प्रशासन के सहयोग के बिना समाज में नहीं फैल रहा है। इस बात को हमें समझना होगा और अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए नशे के खिलाफ पुरजोर तरीके से मैदान में उतरना होगा नहीं तो उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है।
कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने कहा की अगर जल्द से जल्द नशा तस्करों पर कार्यवाही नहीं करी जाएगी और प्रदेश को नशा मुक्त नहीं करा जाएगा तो प्रदेश भर में ऐसा आंदोलन होगा जैसा शासन प्रशासन ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में नशा कोई संयोग वश नहीं फैल रहा है यह एक सोचा समझा राजनीतिक षड्यंत्र है, जो उत्तराखंड के जोशीले और क्रांतिकारी युवाओं को अपना शिकार बना रहा हैं,
इस मौके पर हर्ष तिवारी, दीपांशु पांडेय, अभिलाष जोशी, हरीश राठौर, नरेंद्र सिंह थायत, धीरेंद्र जोशी, दीपक भारतीय, हेमंत जोशी, हरीश सांगुडी, रजत बिष्ट, प्रतीक पनेरू, मंगल भंडारी, मनीष बिष्ट, कर्तव्य पाठक, शिवम सती, सुनील राणा, मिहिर तिवारी, गौरव कोरंगा, युवराज चौधरी, राजेश भंडारी उर्फ़ गब्बू, आदित्य जोशी, मोहित सिंह खंनी, रोहन बिष्ट, हरीश जोशी, कमल जोशी, सोनू कार्की, सोनू बिष्ट पठान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top