उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

नौ नवंबर को मिलेगा भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज
देहरादून।
भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज उत्तराखंड को नौ नवंबर को दिया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ध्वज गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन उत्तराखंड को मिलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने इस मामले में शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है।
उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी करेगा। वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है। वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।
वहीं उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है। खेल मंत्री ने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top