धर्म-कर्म/मेले-पर्व

उत्तरायणी मेला: 14 जनवरी को छोलिया नृत्य होगा मुख्य आकर्षण

मेला समिति की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

(रक्षिता नागर)
काशीपुर। उत्तरायणी पर्व पर शहर के चामुंडा मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष होने वाले उत्तरायणी मकर संक्रांति मेले को लेकर यहाँ एक बैठक में मेले आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

समिति की बैठक पूरन चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 14 जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तरायणी मकर संक्रान्ति मेले की समस्त तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मेला प्रातः 8 बजे पूर्जा अर्चना के साथ प्रारम्भ होगा। इस पूजा के मुख्य यजमान विकास अग्निहोत्री मुख्य पंडा माँ बाल सुन्दरी देवी मंदिर होंगे। मेले का उदधाटन कैलाश चन्द्र गहतोड़ी अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन विकास निगम के कर कमलों द्वारा दोपहर 12 बजे होगा।
मेले में स्थानीय व स्कूल की टीमों के अलावा उपमा कल्चरल आर्टस, हल्द्वानी व बलराम प्रजापति एण्ड पार्टी, काशीपुर के कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कुमाऊँ का पारंपरिक छोलिया नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें भुवन वन राम एण्ड पार्टी जागेश्वर के छोलिया नर्तक आयेंगे। मेले में एपण व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। प्रतिभागी लोग 13 जनवरी तक अपना नाम मंदिर में लिखवाने का कष्ट करें ।

मेले का समापन कुमायुं नरेश व पूर्व सांसद के सी सिंह बाबा द्वारा कलाकारों को पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा ।बैठक में पूरन चन्द्र कान्डपाल, सुनील टंडन, दीपक कुमार पांडे, महेश चन्द्र पांडे, मनोज भंडारी, जतिन कान्डपाल, पूरन चन्द्र जोशी, जयंत पांडे, आदित्य पांडे, श्रीमती निर्मला कान्डपाल, श्रीमती पुष्पा रौतेला, श्रीमती लता कान्डपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top