चमोली

चमोली में फूलों की घाटी 31 अक्टूबर से होगी बंद, 35 हजार पर्यटकों ने किया दीदार

IMG 1e5f9ee8 0575 430c ad93 4007c4511c10

चमोली स्थित फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। इस सीजन में 35,261 पर्यटकों से 67 लाख रुपये का राजस्व मिला।

चमोली। जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान’ 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। आगामी सर्दियों में होने वाली भारी बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर इस पर्यटन सत्र का अंतिम दिन होगा।
इस सीजन में कुल 35,261 पर्यटकों ने घाटी की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का दीदार किया। पार्क के रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण ने बताया कि इनमें 34,996 भारतीय और 265 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। 1 जून से शुरू हुए इस सीजन में पार्क प्रशासन को प्रवेश शुल्क से ₹67 लाख 7 हजार 500 का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है।
अपनी दुर्लभ वनस्पतियों और रंग-बिरंगे फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर यह घाटी हर साल देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करती है। शीतकाल के दौरान बर्फबारी की वजह से आम पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
पर्यटकों की आवाजाही बंद होने के बाद भी पार्क प्रशासन का काम जारी रहेगा। दुर्लभ वनस्पतियों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वनकर्मी नियमित रूप से लंबी दूरी तक गश्त करेंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता को सुरक्षित और संरक्षित रखना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top