हल्द्वानी

विभिन्न संगठनों ने नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की मनाई 40 वर्षगांठ

हल्द्वानी। विभिन्न जन संगठनों ने कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में नशा नहीं रोजगार दो की 40वीं वर्षगांठ पर एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें उत्तराखंड में हो रहे हैं नशे से युवा पीढ़ी को बचाने का संकल्प लिया गया यहां पर विभिन्न जिलों से आए हुए लोगों ने अपनी बात रखी इस अवसर पर बोलते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता भुवन चन्द्र जोशी ने कहा कि आज समाज में नशे के कारण बहुत से परिवार बर्बाद हो रहे हैं और युवा पीढ़ी को इससे बचाने की आवश्यकता है हम सब लोगों को मिलकर इस पर एक जागरूकता अभियान चलाना चाहिए इस अवसर पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी जी ने कहा आज 40साल बाद भी नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की भूमिका उत्तराखंड में बरकरार है उसकी प्रासंगिकता को समाज में आए बदलाव के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर इसके कार्य हेतु संयोजक मण्डल का गठन किया गया जो हल्द्वानी में जन जागरूकता अभियान चलाएगा। जिसके संयोजक अशोक डालाकोटी सह संयोजक भुवन चन्द्र जोशी सचिव मोहन कांडपाल, विनोद जोशी उत्तम बिष्ट बच्ची सिंह बिष्ट यतेंद्र पंत संकल्प जोशी संगीता पांडे नेहा वालिया देवी दत्त पड़लिया जमन सिंह मनराल जितेंद्र तिवाड़ी सुनील रौतेला बी डी फुलारा एम पी साह जो कि नुक्कड़ नाटक और सभा के द्वारा मुख्य चौराहों पर और कालोनियों में जाकर नशे से लोगों को होने वाले नुकसान और इसके खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।
इस अवसर पर एडवोकेट मोहन कांडपाल विनोद जोशी अशोक डालाकोटी उत्तम बिष्ट लीला बोरा अजय कुमार भूपाल सिंह धपोला संकल्प जोशी नेहा वालिया सुनील रौतेला संगीता पांडे जितेंद्र तिवाड़ी जमन सिंह मनराल देवी दत्त पड़लिया एम पी साह बी डी फुलारा दीवान सिंह खनी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पूरन बिष्ट डॉ निर्मल जोशी यतीश पंत आसिफ रविन्द्र सिंह आर डी जोशी चिन्ता राम बसन्त पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top