हल्द्वानी

रामनगर में गर्जिया क्षेत्र में बाइक सवार पर झपटा बाघ, हरिद्वार में दीवार पर दहाड़ने की वीडियो वायरल

रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया पुलिस चौकी से पहले बाघ बाइक सवार पर झपट गया। घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। वहीं, हरिद्वार के लक्सर में बाघ के दीवार पर दहाड़ने की वीडियो वायरल हो रही है।
सुंदरखाल निवासी हरीश राम (53) पुत्र बलिराम मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से ढिकुली से सुंदरखाल जा रहे थे। गर्जिया पुलिस चौकी से 500 मीटर पहले जंगल से कोसी नदी की ओर जा रहे बाघ ने बाइक सवार हरीश राम पर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हालांकि बाघ नदी की ओर चला गया और उसने बाइक सवार पर दोबारा हमला नहीं किया। घायल ने पास ही चौकी के पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने वनकर्मियों को घटना की जानकारी देकर घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की कमर पर बाघ के नाखून के निशान हैं। डॉक्टरों ने इलाज के बाद घायल को घर भेज दिया। दूसरी ओर, रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया सड़क पार करते हुए बाघ ने बाइक सवार पर हमला किया है। बाघ की दस्तक वाले क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top