नई दिल्ली

ग्राम प्रधान को विजलेंस की टीम ने 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया

आरोपी पी.एम.आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये घूस की मांग कर रही थी

कमल जगाती

उधसिहनगर- उधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा में ग्रामप्रधान पूजा पर अपने क्षेत्र के लीलाधर से प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के लिए बीस हजार की मांग करने का आरोप लगा था। पेमेंट, दस हजार आवास पास होने से पहले और दस हजार बाद में मांगे गए थे। लाभार्थी लीलाधर ने इसकी शिकायत विजलेंस की टीम से की। शनिवार शाम 5:30बजे लाभार्थी लीलाधर ग्राम प्रधान पूजा को 10 हजार रूपए देने के लिए उनके आवास विकास स्थित घर पहुंचा। उसके पीछे विजलेंस की टीम भी ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई और उसे नगदी के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी ग्राम प्रधान को कानूनी कार्रवाई कर अपने साथ रुद्रपुर ले गई। शिकायतकर्ता के सहयोगी विपिन शर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से 20 हजार रुपए की मांग कर रही है। इसके बाद विजलेंस को मामले की जानकारी दी गई। आज देर शाम वो 10 हजार रुपये की नगदी देने के लिए आए तो विजलेंस की टीम ने 10 हजार की नगदी के साथ आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top