देहरादून

राजधानी देहरादून धमाकों की आवाज से गूंजा, पुलिस कंट्रोल रूम में घनघनाए फोन

एसएसपी खुद जांच के लिए सेलाकुई तक पहुंचे, पता चला सुपर सोनिक विमान की थी आवाज
देहरादून। सोमवार दोपहर के समय अचानक धमाकों की आवाज आने से पुलिस महकमा सहित अन्य सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई, वहीं आमजन में दहशत का माहौल बन गया। एसएसपी अजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर उतरे। एसएसपी खुद सेलाकुई तक पहुंच गए। हालांकि ब्लास्ट या अन्य की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली। विस्फोट की आवाज सुनकर शहर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित रवाना किया गया। हालांकि जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में रवाना हुए है। सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top