हल्द्वानी

हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर, नागरिकों को मिल रही वन-स्टॉप सेवाएँ

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या 31 व 32 में शिविरों का सफल आयोजन हुआ। वार्ड 32 का शिविर राजकीय इंटर कॉलेज, बनभूलपुरा में तथा वार्ड 31 का शिविर ताज मैरिज हॉल में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं।
शिविर में नागरिकों द्वारा आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व नई लाइट लगाने की माँग, राशन कार्ड से संबंधित प्रार्थनाएँ तथा विवाह पंजीकरण जैसी समस्याएँ प्रमुख रहीं। मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत 56 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए। पूर्ति विभाग से जुड़े 06 आवेदन तथा यूनिफॉर्म सिविल कोड के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के 07 आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी का निस्तारण अधिकारियों द्वारा वहीं किया गया।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त जी. के. भट्ट, पार्षद समीर अंसारी व फईम जैबा सलमानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जन सुविधा शिविरों से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे पारदर्शिता और त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अगला जन सुविधा शिविर 04 सितम्बर को वार्ड संख्या 29 व 30 में उत्तर उजाला चौक पर आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top