उत्तराखण्ड

चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजा
चमोली।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसके तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि डीजीआरई (डिफेंस जीओइंर्फोमेशन रिसर्च स्टेब्लिशमेंट) चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की आशंका है। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेवल चार में रखा गया है। परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इसके तहत दिन व रात को अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ या हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें। जरूरी न हो तो बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचें। बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ फिसलने पर नजर रखें।
घरों, गौशालाओं व अस्थाई घरों की छत पर अधिक बर्फ जमा न होने दें, इसे समय-समय पर साफ करते रहें। किसी कारण से बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में अस्थाई रूप से रह रहे हों तो निचले क्षेत्रोंं में चले जाएं। पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top