पिथौरागढ़

विनय किरौला के दी अल्मोड़ा वासियों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

अल्मोड़ा। विनय किरौला के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने आज अधिशासी अभियंता से नगर में बन रही ड्रेनेज सिस्टम के कार्य की कछुए की चाल से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाते हुए कार्य की गुणवत्ता व कार्य की गति को तीव्र करने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया,साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने विभाग को चेताते हुआ कहा कि 400 साल पुरने नगर अल्मोड़ा को सीपेज हो रहे पानी के साथ बरसाती पानी  की निकासी के लिए बनने वाले नालों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता किया जाता है व नियत समय पर कार्य पूरा नही होता तो चुनावी अचार संहिता खत्म होने पर अल्मोड़ा वासियों के साथ वो ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा को बचाने के लिए अनसन पर बैठने को मजबूर हो जायेगे।
इसके अतिरिक्त विनय किरौला ने नगर वासियों से अपील की है कि अपने-अपने वार्ड में बन रहे ड्रेनेज सिस्टम की गुणवत्ता व नियत समय पर कार्य पूरा करने के लिए हो रहे कार्य पर निगरानी रखें, ताकि सालों में एक बार बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम का यह कार्य अल्मोड़ा को भगोलिक रूप से मजबूत आधार दे,ताकि अल्मोड़ा की वर्तमान व भावी पीढ़ी अपने को सुरक्षित महसूस करें। अधिशासी अभियंता से मुलाकात करने वालो में विनय किरौला, के0पी0जोशी, राम सिंह रावत,श्याम सुंदर रावत उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top