नई दिल्ली

हम सब दिल की बस यही दुआएं, कुमाऊं-गढ़वाल के बने कमिश्नर, उत्तराखंड के चीफ सेक्रेट्री के शिखर तक जाएं

जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल के हरिद्वार तबादले पर व्यापारी नेता डॉ प्रमोद गोल्डी ने लिखा सम्मान पत्र

कुछ इस तरह अपने प्रिय डीएम श्री धीरज सिंह गर्ब्याल जी के प्रति प्यार पला करता है, जैसे मां नैना देवी के मंदिर में दिया जला करता है।
लवर ऑफ माउंटेन कल्चर के रूप में आप ने बनाई एक अलग पहचान, रामनगर में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की अपार सफलता ने भी बढ़ाया उत्तराखंड संग आपका सम्मान।।
एपन कला एवं कुमाऊंनी संस्कृति को नैनीताल से पूरे भारत के  पर्यटकों तक पहुंचाया।  ईमानदार छवि, कर्मठता व आपके सरल स्वभाव ने आपको आमजन का प्रशासनिक अधिकारी बनाया।।
नैनीताल जिले के निर्धन बेसहारा के बन सहारा, आपने बढ़ाया नैनीताल जिले का भी मान।  डीएम नैनीताल पद के दायित्व को दिल से निभाते रहे आज तक, चाय हो सुबह या हो जाए शाम।।
आपके लिए आपका जन्मदिन और सामान्य दिन, सभी एक समान, जनता दरबार लगाकर आपने हर दिन दुखी का किया समाधान।
उत्तराखंड के सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आपके हर कार्य को सराहा, आउटस्टैंडिंग डीएम 2022 का आपने सम्मान भी पाया।।
फोक आर्ट और कक्षा 5 तक कुमाऊनी भाषा को पढ़ाने का आपने बीड़ा उठाया।
हल्द्वानी ,भवाली ,भीमताल, रामगढ़ के विकास करने की भी आपने ठानी, नहीं करने दिया आपने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों को मनमानी।।
8 सितंबर 2021 से 17 मई 2023 तक आपने नैनीताल जिले का बढ़ाया मान, आपको आज सम्मानित कर हम सबका भी बढ़ रहा सम्मान।
दिल से कहूं तो आप हैं सच में गंगा नगरी हरिद्वार जिले के निवासियों के लिए एक आशा की किरण समान।।
आपकी योग्यता व कर्मठता से और अधिक बढ़ेगा अब हरिद्वार जिले का भी मान।
चलते-चलते हल्द्वानी व्यापार मंडल की ओर से आज देते, हम सब दिल से बस यही दुआएं, कुमाऊं/ गढ़वाल के  बने कमिश्नर, उत्तराखंड के चीफ सेक्रेट्री के शिखर तक जाएं।।
विश्वास है आपको यह हम हनुमान जी की तरह अपना सीना चीर कर दिखाएं !!
डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, अध्यक्ष प्रदेश जीएसटी प्रभारी व्यापार मंडल हल्द्वानी, लायंस क्लब हल्द्वानी, ग्रीन सिटी प्रदेश अध्यक्ष आरटीआई कार्यकर्ता क्लब ऑफ उत्तराखंड।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top