देहरादून

देश बचाना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : ललित जोशी

देहरादून। श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में आयोजित “छात्रसंघ समारोह”कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में आज समाजसेवी सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी शिरकत की जहां कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ दीप प्रज्वलित किया, ललित जोशी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की अपील की कहा कि नशा हमारा और हमारे समाज का सबसे बड़ा शत्रु है।छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा, ताकि हम कहीं भटकें ना, और सफलता हमारे कदम चूमे।कहा छात्र देश का भविष्य ही नहीं अपितु वर्तमान भी है, यही हमारी विचारधारा होनी चाहिए।

वही रेखा आर्या ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की वह पहली सीढ़ी है,जिसके माध्यम से हम देश की राजनीति में भाग लेते हैं और छात्रसंघ से ही हमें समाज के नेतृत्व का अनुभव मिलता है।कहा कि भारत देश विश्व का सबसे युवा देश है और यहां के युवा विदेशों में भी बड़ी-बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं और भारत का युवा हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रहा है।उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे है। कहा की युवा मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।वही छात्रसंघ के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री को कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिनपर मंत्री ने समाधान का भरोसा दिया। आरोग्यम मेडिकल कॉलेज(रुड़की, हरिद्वार)श्री संदीप केडिया जी,प्राचार्य श्री प्रदीप सिंह जी,प्रदेश मंत्री ABVP श्री ऋषभ रावत जी,केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देव प्रकाश सेमवाल जी,छात्रसंघ अध्यक्ष श्री चंदन सिंह नेगी जी,छात्रसंघ उपाध्यक्ष श्री प्रियांशु रावत जी,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सुश्री आकक्षी मल्ल जी,छात्रसंघ सचिव श्री नीरज रतूड़ी जी सहित अध्यापकगण और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top