उत्तराखंड पुलिस

बिना सत्यापन नेपाली को आयकर अफसर के घर नौकरी पर लगाया, नेपाली जेवर-सामान बटोरकर फरार हुआ

एजेंसी संचालक के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज

देहरादून। आयकर अधिकारी को बिना सत्यापन नौकर उपलब्ध करवाने वाले एजेंसी संचालक के खिलाफ डालनवाला कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है।
छह सितंबर को आयकर अधिकारी संगीत बंसल के घर उनका घरेलू नौकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। इस मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने नौकर सहित अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
घटना के दो दिन बाद सशस्त्र सीमा बल ने भारत नेपाल बार्डर पर चेकिंग के दौरान प्रताप कुमार खड़का और रोहित रोक्या दोनों निवासी ग्राम बझाग, थाना जयपृथ्वी नगर जिला बझांग, नेपाल को पकड़ा। उनके पास से 72 हजार रुपये नकद और चांदी के गहने बरामद हुए। वहीं सुरेश कुमार निवासी ग्राम कोटेली, थाना चैनपुर, जिला बझंग, नेपाल को दयालपुर रोड नई दिल्ली से सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया। घटना में तीन आरोपित अब भी फरार हैं। 
पुलिस ने जब नौकर के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्लेसमेंट एजेंसी मेड फार यू के प्रोपराइटर अंकित कुमार ने घटना से कुछ पहले ही बिना सत्यापन कराए केवल नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र के आधार पर आरोपित को नौकरी पर भेजा था। 
आयकर अधिकारी के घर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपित अंकित प्रसाद नेपाल भाग गया। पुलिस की मानें तो चोरी की योजना के तहत ही अंकित प्रसाद ने आयकर अधिकारी में नौकरी शुरू की। उसने घर के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद उसने अपने साथियों को नेपाल से बुलाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top