उत्तराखंड पुलिस

महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम करेंगी महिला चीता मोबाइल टीम

सीएम की पहल पर की गई नियुक्ति, राजधानी में 20 महिला चीता मोबाइल शहर व देहात क्षेत्र में नियुक्त
देहरादून। महिलाओं से छेड़छाड़ पर रोकथाम व स्कूल, कालेजों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर महिला चीता मोबाइल टीम को सड़क पर उतारा गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने 20 महिला चीता मोबाइल को शहर व देहात क्षेत्र में नियुक्त किया है। महिला चीता मोबाइल टीम महिला संबंधी अपराध की घटना होने पर तत्काल पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी।
एसएसपी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री की पहल पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सशक्त नारी, समृद्ध नारी कार्यक्रम के तहत जिले के नगर व देहात के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोबारा महिला चीता मोबाइल नियुक्त की गई हैं।
महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए महिला चीता मोबाइल को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है। चीता मोबाइल में नियुक्त महिला कर्मियों की ओर से महिला विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार गश्त पर रहते हुए ईव टीजिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी। महिला चीता कर्मियों की नियुक्ति महिला अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं के अंदर सुरक्षा का भाव पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top