हल्द्वानी

“प्रधानमंत्री मोदी किसानों के कल्याण के लिए कर रहे काम”

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल ने निकाली ट्रैक्टर रैली
हल्द्वानी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नैनीताल द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो मण्डी, बरेली रोड से गांधी स्कूल होते हुए  सुशीला तिवाड़ी रामपुर रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से निकलकर पेट्रोल पंप के सामने  पर समाप्त हुई। रैली में लगभग  सौ ट्रैक्टर शामिल थे।
इस दौरान किसान मोर्चे के प्रदेष अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर और जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट  ने झंडा दिखाकर रवाना किया। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लालकुवा विधायक मोहन बिष्ट जी, जिला प्रभारी किसान मोर्चा नरेश हुरिया इस अवसर पर मुख्य अथिति किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पीएम मोदी किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
भाजपा सरकार ने जितना किसानों के लिए किया है उतना कोई और सरकार ने नहीं किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मुख्य अतिथि व किसानों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर किसानों ने आज यह बताया कि सभी किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ खड़ा है।
रैली के कुमाऊ संयोजक कमल मुनि ने कहा की किसान मोर्चा केंद्र और राज्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल  ने सफल व भव्य ट्रैक्टर रैली के लिए व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
रैली में जिला पंचायत उपाधयक्ष आनंद सिंह दरमवाल,  महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश सिंह, गोविंद मनराल नरेंद्र खनायत,  मदन रावत, भैरव दत्त खोलिया, विजय लोहनी, गोविंद मेहता, मनमोहन गडकोटी, तारा सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, नरेश बजवाल, भगवन देवपा, जसवंत सिंह जस्सा, नवीन शर्मा  एवम समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष  तथा सैकड़ों किसानों ने भी इस ट्रैक्टर रैली में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top