नैनीताल

नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

15 सितंबर की रात तक नहीं हेट तो वो बलपूर्वक अतिक्रमण को ध्वस्त कर देंगे : एस.डी.एम.प्रमोद कुमार

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से आज अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। प्रशासन ने जहां कच्चे निर्माण को लेबर लगाकर साफ किया तो उसी क्षेत्र में अतिक्रमण की चपेट में आए कुछ भवन स्वामियों ने खुद तोड़ना शुरू किया।

उच्च न्यायालय से निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया

नैनीताल में मल्लीताल की बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि और चार्टन लॉज क्षेत्र में चिन्हीकरण के बाद प्रशासन ने 36 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया। उच्च न्यायालय से निर्देशों के बाद आज अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमणकारियों के घरों की बिजली और पानी काट दी। आज सवेरे से जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण का काम शुरू हुआ। प्रशासन की चेतावनी के बाद स्थायी मकानों के स्वामियों ने खुद अतिक्रमण तोड़ना ज़हर किया। इधर सड़क के नीचे अस्थाई घरों पर प्रशासन की लेबर का हथौड़ा चला।
अतिक्रमणकारी रवि कुमार ने बताया कि उनके पिता बी.डी.पाण्डे अस्पताल में काम करते थे इसलिए वो अस्पताल के स्टाफ आउट हाउस में रहते थे, लेकिन उनके भत्तों का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने हर प्लेटफॉर्म में कई। उन्होंने सरकार से प्रार्थना करी है कि उनके भुगतान किए जाएं और उन्हें खाली कर जाने का समय दिया जाए। एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी लोग खुद अपना अतिक्रमण हटाया रहे हैं और जो लोग 15 सितंबर की रात तक नहीं हटते तो वो बलपूर्वक अतिक्रमण को ध्वस्त कर देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top