उत्तराखण्ड

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज के पटेरपानी में बाघ के हमले में श्रमिक की मौत

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज के पटेरपानी क्षेत्र, सैडिल डैम बीट, पटेरपानी तिराहे पर एक दैनिक श्रमिक पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को अपरान्ह कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ रेंज के पटेरपानी क्षेत्र, सैडिल डैम बीट, पटेरपानी तिराहे पर तीन दैनिक श्रमिक रणजीत सिंह सिंह, शिताब सिंह, पंदन कुमार गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान दैनिक श्रमिक पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह आयु 32 वर्ष पर बाघ द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके उपरान्त तत्काल दैनिक श्रमिक पवन कुमार पुत्र धर्म सिंह को उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सालय पहुचाया गया। परन्तु गंभीर घायल होने के कारण चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।नइसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारीयों को दी गई। उपचार के दौरान चिकित्सालय में डॉ शालिनी जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व, नन्द किशोर रूवाली वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़,महेश जोशी वन दरोगा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top