उधमसिंह नगर

काशीपुर में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने लगाया फंदा

काशीपुर। एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मपुर निवासी बबलू सिंह का बेटा सीटू (25) लगभग एक साल से बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम में किराए के मकान में कालागढ़ निवासी एक महिला के साथ लिवइन में रह रहा था।
बताया जाता है कि सोमवार रात लगभग नौ बजे महिला का मुंह बोला भाई घर आया था। इस दौरान सीटू की उस व्यक्ति से कहासुनी हो गई। महिला का भी सीटू से झगड़ा हो गया। इस पर सीटू कमरे में चला गया। काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सीटू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की अभी पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।
मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सीटू के परिजनों के मुताबिक सोमवार को सीटू की बहन पायल राखी बांधने श्यामपुरम आई थी। शाम छह बजे तक सब कुछ ठीक था। बताया सीटू अविवाहित था और टांडा उज्जैन में एक मिठाई की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार उसका अपने घर आना-जाना नहीं था। छोटे भाई-बहन से ही उसका संपर्क था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। जानकारी के मुताबिक महिला लगभग एक-डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर यहां रह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top