हरिद्वार

रुड़की में मगरमच्छ को पकड़कर सड़क पर घूमते नजर आए युवा

रुड़की। बहादुरपुर खादर गांव में सुबह एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और ले जाकर गंगा में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बहादुरपुर खादर गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ लगी देख मगरमच्छ सड़क किनारे घास में घुस गया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर घास में छिपे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन क्षेत्राधिकारी लक्सर यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और ले जाकर नीलधारा गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय मगरमच्छ चारे की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top