पिथौरागढ़

भतरौंजखान में 13 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 13 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को टीम चौड़ी घट्टी के पास चेकिंग कर रही थी। एक युवक को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक इबरान, निवासी कचनाल गाजी, कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top