हल्द्वानी

हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त का घेराव किया

सड़कों से बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग, कहा पशुओं से हो रही दुर्घटना
हल्द्वानी।
बेसहारा पशुओं की वजह से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, जिस से निजात दिलाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की अगुवाई में नगर आयुक्त का घेराव कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।
यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू व विधानसभा अध्यक्ष मोकिन सैफी ने कहाँ बेसहारा पशु आपस में हर गली में लड़ते हुए दिखाई देते हैं जिस वजह से सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कुछ लोगों ने अपनी जान गवाई है लेकिन नगर निगम प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है घायलों को मृतकों के परिजनों को उचित राहत शशि देनी चाहियें।
मीमांशा आर्या व सचिन राठौर ने कहा तत्काल बड़ी गौशाला का निर्माण करवाने के लिऐ निगम ठोस कार्यवाही करें वरना युवा कांग्रेस निगम में तालाबन्दी करेगा। प्रदेश महासचिव राधा आर्या सन्दीप भैसोड़ा सुमित कुमार अभिनाश रन्धवा  हाजी नाज़िम मोनू चौहान मयंक गोस्वामी आशु बाल्मीकि अजुर्न बाल्मीकि करन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top