हल्द्वानी

हल्द्वानी से महिला लापता: मायके जा रही ललिता पांडे अचानक गायब

IMG 20261011 WA0699 20261011 124137

हल्द्वानी के हरिपुर जमन सिंह से 30 वर्षीय ललिता पांडे मायके जाते समय रास्ते से रहस्यमय तरीके से लापता। पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, तलाश जारी।

हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह निवासी 30 वर्षीय ललिता पांडे अपने घर से मायके के लिए निकली थीं, लेकिन वह तय समय पर अपने मायके नहीं पहुंचीं। रास्ते से ही उनके अचानक लापता हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 9 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे की है। ललिता पांडे अपने घर से मायके जाने के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन जब वह काफी समय तक नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जो अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का हुलिया भी जारी किया है, जिसके मुताबिक उनका रंग गोरा, कद 5 फुट और उन्होंने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। पुलिस टीम तमाम संभावित ठिकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए उनकी तलाश में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग महिला के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को सूचित करें। प्रशासन और स्थानीय लोग हरसंभव प्रयास कर रहे हैं ताकि महिला को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top