हरिद्वार

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए सुरेश राठौर

अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए। जानें 24 नवंबर को होने वाले टेस्ट और वायरल ऑडियो का पूरा मामला।

देहरादून। अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हो गए। गांधीनगर में उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को निर्धारित है। रवाना होने से पहले जारी बयान में राठौर ने कहा कि उन्हें सीबीआई का नोटिस मिल चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंकिता को न्याय दिलाने और प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए वह जांच एजेंसी के साथ हर स्तर पर पूरा सहयोग करेंगे।
सुरेश राठौर ने अपने बयान में आगे कहा कि उन्हें जांच एजेंसी की कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं है। वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने और जरूरी जानकारी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मामले में उठे सवालों के बीच प्रदेश सरकार ने पहले सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ तेज कर दी है।
जांच के क्रम में सीबीआई की टीम पहले ही हरिद्वार पहुंचकर सुरेश राठौर से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, इस प्रकरण से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर से भी एजेंसी ने जानकारी जुटाई थी। जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला ने देहरादून में सीबीआई के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई थी।
वायरल ऑडियो प्रकरण के बाद दोनों के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। अब 24 नवंबर को गांधीनगर में होने वाले सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह जांच प्रक्रिया अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े अहम पहलुओं को स्पष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top