Connect with us

उत्तराखण्ड

एसटीएफ ने 8 लाख रुपये की नशीली दवाईयों के साथ 2 तस्कर पकड़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में की कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए  कल देर शाम में अभियुक्त अजीम पुत्र सईद हसन निवासी बहादराबाद उमर 32 वर्ष  तथा अभियुक्त समीर पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त के कब्जे से  18000 नशीली दवाइयां  बरामद  की गई। एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
बरामदगी का विवरण–18000 अवैध नशीली गोलियां (ट्रामाडोल के कैप्सूल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
                                   *9412029536*

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश से गौलापुल की एप्रोच रोड पर मंडराया खतरा, प्रशासन अलर्ट

*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं
02 उपनिरीक्षक विकास रावत
03 हेड का0 जय सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 कॉन दीपक नेगी

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट 27 मार्च को सुनवाई

कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम
1 si  सुभाष चंद्र

Select Language

Advertisement