Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश, गर्जन और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम।

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 6 से 11 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, राज्य के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू होने वाला है। 6 से 8 अक्टूबर के बीच 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 9 से 11 अक्टूबर के दौरान बर्फबारी का दायरा बढ़ेगा और लगभग 3800 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हिमपात देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।
बदलते मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च हिमाली क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

Select Language

Advertisement