Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर आठ मई तक रोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बर्फबारी और यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से लिया निर्णय

देहरादून। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी और पैदल मार्ग पर बार-बार हो रहे हिमस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर आठ मई तक रोक लगा दी गई है। श्रद्धालु आठ मई से आगे की तारीख के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अफसर अपर निदेशक योगेश गंगवार ने बताया कि यात्रा मार्ग में पेश आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए नए पंजीकरण पर आठ मई तक रोक लगा दी गई है। उधर, गुरुवार शाम धाम में फिर से हल्की बर्फबारी हुई। वहीं दोपहर सवा दो बजे हिमस्खलन से पैदल मार्ग बंद हो गया। एसडीआरएफ के जवानों ने यहां पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षित आवाजाही कराई। गुरुवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक 9533 तीर्थयात्री केदारनाथ भेजे गए। मौसम साफ रहने पर आज भी सुबह नौ बजे यात्री केदारनाथ भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में जल निकासी, बिजली व शहरी विकास सुधार को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से मांगे 17,877 करोड़, निवेश को भी किया आमंत्रित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement