Connect with us

उत्तराखण्ड

अयोध्या की तर्ज पर हरिद्वार को भी संवारना है : योगी आदित्यनाथ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में चुनावी प्रचार में सीएम योगी ने कहा, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा हमने सुनिश्चित की
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में स्‍टार प्रचारक के रूप में रविवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ उत्‍तराखंड के दूसरे दौरे पर रुड़की पहुंचे। वह यहां हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता का जयघोष किया। उन्‍होंने कहा कि बाबा साहेब को जिस सरकार ने सम्मान दिया है वह भाजपा की सरकार है। अयोध्या में अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महऋषि वाल्मीकि के नाम पर किया गया। उन्होंने कहा कि जीत ऐतिहासिक होनी चाहिए। में आपसे अपील करने के लिए आया हूं।
उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने छात्र संगठन से अपनी राजनीति शुरू की। विधायक और मंत्री के रूप में में कार्य किया। उत्तराखंड में जो समस्या थी उसे हमने ओर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूर किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केदारनाथ जाने का कई बार सौभाग्य मिला। अयोध्या की तर्ज पर हरिद्वार को भी सजाना और संवारना है। प्रधानमंत्री मोदी ने लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कई विकास कार्य किया।
आज उसी का लाभ उठा कर पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। पाकिस्‍तान को भारत का डर है। अगर कहीं कुछ हो जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है कि हमने कुछ नहीं किया। पाकिस्तान को डर रहता है कि अगर थोड़ी भी चूक हुई तो लेने के देने पड़ जाएंगे। भारत आज विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। भारत में आईटी, मेडिकल, हर सेक्टर में भारत ने विकास के आयाम को छुआ है। देश में 80 करोड़ लोग पिछले कुछ सालों से मुफ्त राशन ले रहे हैं। 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिला है। 12 करोड़ को सम्‍मान योजना निधि का लाभ मिला है।
देश में जो भी परिवर्तन हुआ है। अयोध्या से केदारनाथ और काशी तक जो भी परिवर्तन हुआ है। वह मोदी के कार्यकाल में हुआ है। लेकिन इसका श्रेय आप जनता को जाता है, जिसने मजबूत सरकार दी है। मेरे उत्तर प्रदेश में हर दिन कर्फ्यू लगता था, लेकिन अब वहां कर्फ्यू नहीं लगता है। अब हरिद्वार से गाजियाबाद तक कावड़ यात्रा चलती है।
योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यूपी में बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा हमने सुनिश्चित की है। अब गुंडे जेल में नहीं जाएंगे बल्कि जहन्नम में जाएंगे। मुख्तार अंसारी की मौत पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ बदमाश अपनी मौत से मर जाते हैं। देश की आस्था को सम्मान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। देश के अंदर कांग्रेस ने समस्या दी। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की समस्या कांग्रेस की देन है।
भाजपा में नेशन फर्स्ट, कांग्रेस में परिवार फर्स्ट को प्राथमिकता देते हैं। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए समर्पित है। नेशन फर्स्ट और परिवार फर्स्ट के बीच चुनाव है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगठन से लेकर सरकार में रहकर जनता की सेवा की है। इसी का फल है कि उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने कहा कि मैं अपराधी को इस लायक नहीं छोडूंगा कि वह उत्तराखंड में आकर कुछ अपराध करे।
उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी में भाजपा की विरासत को उत्तराखंड में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुजरात से लेकर देश के हर राज्य में यही आवाज है ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’। कहा कि आप सभी को त्रिवेंद्र सिंह रावत और पीएम मोदी का प्रतिनिधि बनना पड़ेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement