Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन माह की बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। महादेव कॉलोनी में किराए पर रह रही एक महिला अपनी तीन माह की बच्ची को नौकरानी के पास छोड़कर देहरादून चली गई। नौकरानी बच्ची को पड़ोसी के घर छोड़कर काम पर चली गई। इसी बीच संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई। कॉलोनी निवासी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक, रविवार को कॉलोनी निवासी डॉ. विजय सिंह ने सूचना दी कि एक मकान में तीन माह की बच्ची मृत पाई गई है। शरीर पर नीले निशान हैं। एक पीआरडी जवान उसके लिए कफन लेकर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि मृतक बच्ची राजप्रीत कॉलोनी में 18 फरवरी, 2025 को आई जसविंदर कौर की बेटी है। जसविंदर के पति राजस्थान में काम करते हैं। तीन दिन पूर्व जसविंदर किसी कार्य से दून गई हैं। पूछताछ में नौकरानी ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह बच्ची को पड़ोसी के सुपुर्द कर काम करने चली गई थी। एसआई गणेश पांडे ने मृतक बच्ची की मां जसविंदर को सूचना दी। एसएसआई ने बताया कि बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लग पाएगा। बताया कि बच्ची की मां जसविंदर, उक्त पीआरडी जवान और उसकी नौकरानी तीनों धनौरी गांव के ही रहने वाले हैं। नौकरानी की सूचना पर जवानी शव के लिए कफन लेकर पहुंचा था। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
प्रमुख बिंदु:

  • घटनास्थल: महादेव कॉलोनी, काशीपुर
  • मृतक: तीन माह की बच्ची
  • मां का नाम: जसविंदर कौर
  • बच्ची की मौत की सूचना: डॉ. विजय सिंह
  • पुलिस की कार्रवाई: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
  • पुलिस का बयान: मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा
    यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत का है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement