देहरादून

ऋषिकेश के शिवपुरी बीच में गंगा में बहे जयपुर के युवक-युवती, तलाश जारी

ऋषिकेश के शिवपुरी बीच में गंगा में नहाते समय जयपुर के युवक व युवती बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जानें पूरा मामला।

ऋषिकेश। शिवपुरी बीच में गंगा में नहाते समय जयपुर से आए एक युवक व युवती बह गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों लापता पर्यटकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। चारों दोस्त शनिवार को एक कैंप में ठहरे थे।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण के अनुसार, यह घटना टिहरी जिले के शिवपुरी बीच क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम राफ्ट के साथ मौके पर पहुंची और गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। डीप डाइवर्स ने संभावित स्थानों पर गोता लगाकर भी खोजबीन की, पर सफलता नहीं मिली।
साथ आए मित्र राजकुमार मीणा ने बताया कि जयपुर निवासी लवेश साटिवाल और चेतना मीणा रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिना बताए गंगा की ओर चले गए। दोनों ने फोन कर राजकुमार को भी बुलाया था। राजकुमार अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो किनारे पर दोनों के कपड़े और फोन मिले, जिससे उनके डूबने की आशंका हुई।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं और परिवार को भी सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लवेश राजस्थान विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर थे। यह दर्दनाक घटना पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top