हरिद्वार

कांवड़ यात्रा पर आ रहे हरिद्वार तो एसएसपी की बात सुन लें एक बार, ताकि न परेशान हों बेकार


शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा जारी QR कोड
पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर
कांवड़ यात्रियों को QR कोड के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए अन्य राज्यों के विभिन्न जनपदों में भी भेजी जा रही है हार्ड/सॉफ्ट कॉपी

हरिद्वार। पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारते हुए कांवड यात्रा 2023 में भोले भक्तों की सुविधा के लिए QR Code जारी किया है। QR Code स्कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही मंच पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी।
1-रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी आपको आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।
2- डायवर्जन- भीड़ का दबाव बढ़ने पर यदि रूट प्लान को चेंज कर डायवर्जन लागू किया जाता है तो उसकी जानकारी आपको QR Code स्कैन कर मिल जाएगी।
3- खोया-पाया- खोया पाया में गुमशुदा बच्चों की जानकारी एवं उनके परिजनों की जानकारी भी दी जाएगी जिसे स्कैन कर अपने किसी परिचित के खोने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकेगा।
4- सोशल मीडिया प्लेटफार्म- इस प्लेटफार्म के माध्यम से आप आसानी से कांवड़ मेले के दौरान सरकार पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
5- फोटो वीडियो गैलरी- यहां आप कांवड़ मेले के दौरान ली गई भोले के भक्तों की आकर्षक तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे।
6- जिला दूरभाष संपर्क सूची- यहां पर आपको जनपद के सभी महत्वपूर्ण अधिकारीगण के मोबाइल नंबर एवं आने जानकारी बेहद आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
इस क्यूआर कोड की सॉफ्ट कॉपी नजदीकी जनपदों से (जहां से शिव भक्त आते हैं) को भेजी जा रही है एवं हार्ड कॉपी बॉर्डर पर आने वाले डाक गाड़ियों और आसपास के राज्यों में भेजी जा रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top