हरिद्वार

रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का धंधा, एसटीएफ ने आरोपी दबोचा

रुड़की के जनता मेडिकल स्टोर पर एसटीएफ और औषधि निरीक्षक की छापेमारी। 682 ट्रामाडोल कैप्सूल व 600 अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

हरिद्वार। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एएनटीएफ टीम और औषधि निरीक्षक ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में आरोपी के पास से 682 ट्रामाडोल युक्त कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना वैध लाइसेंस के नशीली दवाओं का कारोबार कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा था।
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि रुड़की के जनता मेडिकल स्टोर का संचालक अवैध रूप से नशीली दवाएं बेच रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ और औषधि निरीक्षक हरीश सिंह की टीम ने दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान नशीली दवाएं मिलने पर टीम ने आरोपी से लाइसेंस, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन मांगे। आरोपी इन दवाओं से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय इरशाद के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहर से नशीली दवाएं लाकर फुटकर में बेचता था और इससे मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने मौके से 682 स्पासमेड कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ हरिद्वार के गंगनहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीम में निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उप निरीक्षक दीपक मैठाणी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसटीएफ ने साफ किया है कि नशे के अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top