उधमसिंह नगर

रुद्रपुर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शिवम गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

रुद्रपुर रेशमबाड़ी हत्याकांड के फरार आरोपी शिवम चंद्रा को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। जानें पूरा मामला

रुद्रपुर। रेशमबाड़ी में गार्ड लीलाधर की चाकू से गोदकर हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में पकड़ लिया। रिंग रोड से सरदार के झाले वाले रास्ते पर हुई मुठभेड़ में शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए।
यह पूरा विवाद गुरुवार रात बाइक की चाबी निकालने को लेकर शुरू हुआ था। ड्यूटी से घर लौटे लीलाधर के भांजे अनुज की दूधिया नगर के विनोद कश्यप से कहासुनी हुई थी। इसके बाद विनोद अपने साथियों के साथ अनुज के घर पहुंचा और परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लीलाधर को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस हमले में अनुज, राहुल और राम अवतार भी घायल हुए थे। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया और पहले दो आरोपियों विनोद कश्यप व सुभाष राठौर को बगवाड़ा मंडी के पास से गिरफ्तार किया। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवम को घेरने की कोशिश की, तभी मुठभेड़ हो गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top