देहरादून

उत्तराखंड का दल मेघालय में सीख रहा जल-वन संरक्षण और कार्बन क्रेडिट मॉडल

उत्तराखंड के SARRA और चम्पावत धारा-नौला समितियों का 13 सदस्यीय दल शिलांग दौरे पर। वन संरक्षण पर सालाना ₹10,000 प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन और बायोचार मॉडल सीखा

देहरादून। उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोतों (धारा-नौला) के पुनर्जीवन और सामुदायिक वन संरक्षण को मजबूत करने के लिए राज्य का एक 13 सदस्यीय संयुक्त दल मेघालय के दौरे पर है। स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) के अधिकारियों और चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों के सदस्यों का यह दल 25 से 27 नवंबर तक शिलांग में तीन दिवसीय अध्ययन भ्रमण कर रहा है। इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वन व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
भ्रमण के दौरान मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBDA) और मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी (MBMA) के अधिकारियों ने दल को ‘MEGALIFE’ और ‘MEGARISE’ परियोजनाओं की जानकारी दी। दल ने ‘पेमेंट फॉर इकोसिस्टम सर्विसेज’ (PES) मॉडल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मॉडल के तहत स्थानीय समितियों (जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं अनिवार्य हैं) को वन संरक्षण के बदले हर साल ₹10,000 प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि मिलती है। शिलांग की एक समिति ने 46-47 हेक्टेयर जंगल बचाकर अपने खाते में करीब ₹15 लाख जमा किए हैं।
SARRA के उपनिदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी ने क्षेत्र के बायोचार उत्पादन संयंत्र (Biochar Production Plant) का भी जायजा लिया। मई 2026 में शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट से बायोचार उत्पादन और कार्बन क्रेडिट का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। दल ने वहां की कृषि वानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) तकनीकों का भी बारीकी से अध्ययन किया।
अधिकारियों का मानना है कि मेघालय का PES मॉडल और सामुदायिक भागीदारी चम्पावत की धारा-नौला समितियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इससे उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने के साथ ही ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top