नई दिल्ली

हल्द्वानी में बोले नितिन नवीन: देशवासियों की सुख-शांति का आधार सैनिक कभी रिटायर नहीं होता

हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सैनिक देश का मान हैं। पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन देकर उनका सम्मान किया।

देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित भव्य पूर्व सैनिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुख, शांति और स्वतंत्रता के मुख्य आधार हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सैनिकों के सेवानिवृत्त होने पर ‘पूर्व सैनिक’ लिखा जाता है, लेकिन उनका जज़्बा, राष्ट्रप्रेम और देशसेवा का संकल्प कभी रिटायर नहीं होता।
सम्मेलन से पूर्व नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और हल्दूचौड़ में बूथ अध्यक्ष राकेश चंद्र आर्य के आवास पर कार्यकर्ताओं संग ‘चाय पर चर्चा’ की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कर्नल अजय कोठियाल सहित कई सैन्य अधिकारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की रक्षा नीति और सोच में व्यापक बदलाव आया है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा चार दशकों से लंबित ‘वन रैंक वन पेंशन’ (OROP) को 2015 में लागू कर सैनिकों के अधिकार और सम्मान को सुरक्षित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं हर पर्व और त्योहार सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच जाकर मनाते हैं। इसके अलावा सीमांत क्षेत्रों के गांवों को ‘अंतिम गांव’ के बजाय देश का ‘प्रथम गांव’ मानकर वहां बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने युवा पीढ़ी को देश की सीमाओं और कठिन परिस्थितियों से जोड़ने के लिए भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ‘सरहद दर्शन’ कार्यक्रम शामिल करने का विचार रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देहरादून में बन रहा ‘सैन्य धाम’ और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे प्रोजेक्ट्स उत्तराखंड की वीरभूमि की पहचान को और सशक्त बना रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top