देहरादून

संविधान दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, अभियोजन विभाग को 25 लाख

संविधान एवं विधि दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपये की घोषणा की। जानें नए आपराधिक कानूनों, सम्मान समारोह और न्याय व्यवस्था पर अहम बातें।

देहरादून। पुलिस लाइन में गुरुवार को संविधान एवं विधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। सीएम ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हर अधिकारी को संवैधानिक मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं। नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए 25 लाख रुपये मिलेंगे। कार्यालयों के आधुनिकीकरण और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं के लिए भी अतिरिक्त राशि देंगे। सभी जिलों में अभियोजन दफ्तरों की बुनियादी सुविधाएं सुधारेंगे। सीएम ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ पुस्तक का विमोचन भी किया।
सीएम धामी ने विधि, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी 12 विभूतियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से न्याय प्रणाली आधुनिक बनी है। विदुर नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने सत्य, न्याय और निष्पक्षता पर जोर दिया। ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई से पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को आसानी होगी।
उत्तराखंड में कानून का राज कायम रखना सरकार का संकल्प है। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति सख्ती से लागू करेंगे। निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय मिलने से आम जनता का भरोसा और मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top