देहरादून

अंकिता भंडारी चैट लीक पर विनोद आर्य और वकील पर जीरो FIR दर्ज

अंकिता भंडारी के माता-पिता के धरने और एडीजी वी मुरुगेशन से मुलाकात के बाद देहरादून के राजपुर थाने में विनोद आर्य व वकील पर जीरो एफआईआर दर्ज हुई है।

देहरादून। राजपुर थाने में अंकिता भंडारी के माता-पिता की शिकायत पर विनोद आर्य और उनके वकील के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने के मामले में की गई है।
परिवार ने पहले मुकदमा दर्ज न होने के विरोध में दिन में गांधी पार्क में धरना दिया। धरने के बाद अंकिता भंडारी के माता-पिता ने अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन से मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद एसपी सिटी शेखर सुयाल ने जीरो एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।
माता-पिता ने अपनी बेटी की निजी चैट सार्वजनिक होने पर गहरा रोष जताया। परिजनों का कहना है कि दिवंगत बेटी की निजता को ठेस पहुंचाकर परिवार को मानसिक पीड़ा दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकार के आधार पर यह मामला संबंधित थाने को जांच के लिए भेजा जाएगा। परिवार और समर्थकों को अब निष्पक्ष और तेज जांच की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top