देहरादून

सीएम धामी ने दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता को दी श्रद्धांजलि

दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता शांता देवी के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस।

देहरादून। दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की पूज्य माता श्रीमती शांता देवी जी का आकस्मिक निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त राज्य संपादक मनोज झा एवं उनके परिजनों को इस कठिन समय और अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान श्मशान घाट पर माहौल अत्यंत गमगीन नजर आया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर और एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने भी दिवंगत शांता देवी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा, विभिन्न सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी हरिद्वार पहुंचकर दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा एवं उनके परिवार से मुलाकात की। सभी लोगों ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख से उबरने का धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Get In Touch

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें –

संपादक: गुलाब सिंह
कार्यालय: बरेली रोड, हल्द्वानी (नैनीताल), उत्तराखंड
फोन: +91 97580 00035
ईमेल: [email protected]

To Top