Report by : Paras Bisht
Published at :
190 पक्षियों को गणना, 20 फीसदी प्रवासी पक्षी मिले

तराई पूर्वी वन प्रभाग में पहली बार हुई स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत पहली बार वन विभाग एवं ओरिएंटल ट्रेल्स की संयुक्त टीम द्वारा स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना की गई। जिसमें लगभग 190 प्रजातियों के पक्षियों को गणना के तहत चयनित किया गया जिसमें लगभग 20% प्रवासी पक्षी पाए गए।

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार ने बताया कि यह पहला मौका है जब एक संस्था के साथ वन विभाग द्वारा स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्यक्रम चलाया गया है जिसमें 190 प्रजातियों के पक्षी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह संयुक्त प्रयास काफी सफल रहा है और भविष्य में भी संचालित किया जाता रहेगा।
ओरिएंटल ट्रेल्स संस्था के फाउंडर अमित शांकले ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व नैनीताल जनपद में ही अन्य स्थानों पर स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की गणना की गई है जबकि तराई पूर्वी में वन विभाग के साथ मिलकर यह पहला पक्षियों की गणना का कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें बाहरी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी भाग लिया और वन विभाग एवं बाहरी राज्यों के साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों के संयुक्त प्रयास से ही 190 प्रजातियों की गणना की गई जिसमें लगभग 20% प्रवासी पक्षी पाए गए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संतुलन एवं पौधों के नए जीवन में पक्षियों का भी महत्वपूर्ण रोल होता है इसलिए यह गणना की गई है जिसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›